तिल ज्योतिष से अपने तिल के बारे में जाने

तिल हमारे शारीरिक अंगो पर एक प्राकृतिक चिन्ह को कहते है इनका आकार, रंग-रूप आदि भिन्न पाया जाता है। तिल ज्योतिष के माध्यम से तिल के द्वारा जातक की प्रकृति और भाग्य आदि की भविष्यवाणी की जाती है। आप अपने तिल से सम्बंधित सभी प्रश्नो के उत्तर यहाँ प्राप्त कर सकते है। तिल के द्वारा व्यक्ति की प्रकृति व् भाग्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्राचीन सभ्यता से ही लोग तिल को व्यक्ति की पहचान के लिए उपयोग करते थे। तिल को व्यक्ति के भाग्य का कारक व् उसके व्यक्तित्व को दर्शाने वाला माना जाता है। तिल से हम अपने पूर्व जीवन व् वर्तमान जीवन की कहानी समझ सकते है तिल विचार के द्वारा हम अपने जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं का जान सकते है। तिल का रंग हल्का काला, लाल तिल, गेहूवा, पीला तिल या गहरा काला तिल होता है। तिल विज्ञान को भी प्रचार प्रसार की आवश्यकता है जिससे इसे भी मनुष्य की भलाई के लिए उपयोग किया जा सके व् उसके भाग्य की तिल से भी जानकारी मिल सके।



कुछ तिल व्यक्ति की जन्म से होते है परन्तु कुछ तिल आगे जीवनकाल में स्वतः ही हो जाते है इसी प्रकार तिल का रंग रूप आकार आदि समय के साथ बदलता है यह जीवन काल में भाग्य बदलने के संकेत माने जाते है। सामान्यतः पुरुषो में शरीर के दाये भाग पर स्थित तिल को शुभ फलदायक मानते है व् इसी प्रकार स्त्रियो में शरीर के बाये भाग पर स्थित तिल को शुभ माना जाता है। यह जरूरी नहीं है की शरीर पर प्रत्येक चिन्ह तिल ही है और यह भी ध्यान रखने योग्य बात है की ऐसा भी नहीं है की मनुष्य के अंग का हर तिल कुछ तथ्य या उसके चरित्र को प्रकट करे। यदि दाये शरीर की तिलो की संख्या बाये शरीर के तिलो की संख्या से अधिक है तो यह शुभ है। शरीर पर १२ से कम तिल होना लाभदायक होता है दाये तरफ के तिल बाये तरफ के तिल की तुलना में अधिक शुभ फल प्रदान करते है कुछ मान्यताओं के अनुसार तिल बच्चो की सख्या को भी दर्शाता है। दो तिल के पास पास होना दो प्रेम सबंधो या दो विवाह का संकेत प्रदान करता है। यदि व्यक्ति के दाये व् बाये भाग पर एक ही स्थान पर तिल होने पर व्यक्ति द्विचरित्र का हो सकता है क्योकि उस पर दो राशि का प्रभाव सामान होता है। हल्के भूरे तिल अधिक शुभ माने गए है व् गहरे काले तिल को कम अच्छा माना जाता है।

हमारे उपयोगकर्ता क्या कहते हैं

हमारे पास उपयोगकर्ताओं का बड़ा समुदाय है हमने कुछ टिप्पणियां चुनी हैं आप हमारी कॉन्टैक्ट पर अपनी टिप्पणी भी भेज सकते हैं हम आपकी उपयोगी टिप्पणी यहां शामिल कर सकते हैं

Testimonial

मेरे भविष्य का सामना करने के लिए यह महत्वपूर्ण शस्त्रागार है, मैं हमेशा यह जांचता हूँ जाने से पहले

महेश, iit roorkee delhi